google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

भीलवाड़ा में पाली का दमदार प्रदर्शन, 8 गोल्ड जीतकर बनी उपविजेता टीम, गिरीश रल बने ‘स्ट्रॉन्ग मैन’

पाली : भीलवाड़ा में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर पुरुष-महिला स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पाली जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। पाली टीम ने सब जूनियर वर्ग में 8 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीतकर राज्य स्तर पर उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं खिलाड़ी गिरीश रल ने सबसे अधिक वजन उठाकर “स्ट्रॉन्ग मैन” का खिताब अपने नाम किया।

संघ के सचिव मांगु सिंह दुदावत और कोषाध्यक्ष जसराज आदिवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में पाली के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।

सब जूनियर इंक्लाइन बेंच प्रेस प्रतियोगिता में 52 किलोग्राम भार वर्ग में गिरीश रल ने गोल्ड मेडल जीता। जूनियर 60 किलोग्राम वर्ग में सुजल जावा ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 68 किलोग्राम वर्ग में राहुल बारेसा विजेता रहे। सीनियर वर्ग में कपिल बारेसा ने 135 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

सब जूनियर 52 किलोग्राम वर्ग में गिरीश रल ने गोल्ड, 60 किलोग्राम वर्ग में भरत खिंची ने रजत, 68 किलोग्राम में हिमांशु आदिवाल ने रजत तथा 74 किलोग्राम वर्ग में सुमित जावा ने रजत पदक हासिल किया। जूनियर वर्ग में 52 किलोग्राम में क्रिश ने गोल्ड तथा 68 किलोग्राम वर्ग में भरत वैष्णव ने स्वर्ण पदक जीता।

वहीं सीनियर 85 किलोग्राम वर्ग में खिलाड़ी कपिल बारेसा ने 359 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीतते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता से लौटने पर पाली टीम और खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और जिलेवासियों में खुशी का माहौल है। विजेता खिलाड़ी अब आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में राजस्थान और पाली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button