google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रावणा राजपूत समाज ने प्रतिभाओं को सम्मानित करने की बनाई रणनीति, 28 जून को होगा तहसील स्तरीय भव्य समारोह

पाली : सोजत रोड स्थित रावणा राजपूत समाज भवन में रविवार को रावणा राजपूत समाज की सोजत तहसील स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 28 जून को होने वाले तहसील स्तरीय प्रतिभावान सम्मान समारोह को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

समिति अध्यक्ष किशोर सिंह सांखला ने बताया कि समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, प्रतिभाशाली युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजबंधुओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से यह समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए समाज स्तर पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

बैठक में सचिव सुरेन्द्र सिंह खोखरा, एडवोकेट जय सिंह सांखला और हरि सिंह भायल ने आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं को शिक्षा, सामाजिक एकता और संस्कारों से जोड़ने पर भी जोर दिया।

बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथि व्यवस्था, स्वागत समिति, मंच संचालन, भोजन व्यवस्था और प्रतिभाओं के चयन को लेकर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिभावान सम्मान समारोह समाज में शिक्षा और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

इस अवसर पर पृथ्वी सिंह सोलंकी, जगदीश सिंह भायल, सोहन सिंह परिहार, भगवत सिंह चावड़ा, दलपत सिंह, दिनेश सिंह, रमेश सिंह, बलवंत सिंह, अमर सिंह, कान सिंह राठौड़, संजय सिंह, करण सिंह सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button