google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

फालना व्यापारी इंद्रजीत हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम, पांच डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम

पाली। फालना के चर्चित व्यापारी इंद्रजीत सिंह हत्याकांड मामले में सोमवार को अहम घटनाक्रम सामने आया। मेडिकल कॉलेज पाली के पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में इंद्रजीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान परिजनों, समाज के प्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही।

राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा के प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि रविवार को फालना पुलिस थाने के बाहर समाज और सर्व समाज द्वारा लगाए गए महापड़ाव के दौरान विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत और सर्व समाज के बीच हुई सहमति के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज की। इसके तहत पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन में फालना और सांडेराव पुलिस की टीम शव को पोस्टमार्टम के लिए पाली लेकर पहुंची।

बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल कॉलेज के पांच अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान मृतक के भाई किशोर सिंह और महिपाल सिंह सहित समाज के कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस मौके पर राजपुरोहित महासभा के पदाधिकारी और समाज के कई वरिष्ठजन उपस्थित रहे। प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने परिवार और समाज के लोगों से चर्चा कर सोमवार शाम को ही अंतिम संस्कार करने का सुझाव दिया, जिस पर परिजनों ने सहमति जताई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button