google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सिरियारी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का मंत्र

पाली : भारतीय जनता पार्टी पाली जिले का दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” रविवार को सिरियारी स्थित आचार्य श्री भिक्षु समाधि स्थल संस्थान के भिक्षु ऑडिटोरियम हॉल में भव्य रूप से शुरू हुआ। प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन की रीति-नीति, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और कार्यकर्ता विकास जैसे विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

शिविर के उद्घाटन सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यकर्ताओं को सेवा भाव के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही पार्टी का उद्देश्य है।

द्वितीय सत्र में राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और पंच निष्ठाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” को भाजपा की मूल भावना बताते हुए कार्यकर्ताओं को इसी सोच के साथ काम करने का संदेश दिया।

तीसरे सत्र में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने कार्यकर्ता विकास, संगठन विस्तार और दायित्व बोध पर विचार रखे। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से संगठन और क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

चौथे सत्र में सहकारिता विभाग के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने भाजपा के इतिहास और संगठन की वैचारिक यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने पार्टी के संघर्ष और विकास की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

प्रशिक्षण शिविर में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद पी.पी. चौधरी, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, विधायक शोभा चौहान, जिला प्रमुख रश्मि सिंह, पूर्व सांसद पुष्प जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह जोधा, पूर्व विधायक संजना आगरी, महेंद्र बोहरा, नारायण कुमावत, दिग्विजय सिंह, भरत त्रिवेदी सहित भाजपा के कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दो दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर को भाजपा संगठन के आगामी कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button