google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर रेल मंडल में सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, डीआरएम कार्यालय में आरपीएफ बीट पोस्ट का शुभारंभ

जोधपुर : रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय परिसर में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बीट पोस्ट की शुरुआत की है। मंगलवार को डीआरएम कार्यालय के गेट नंबर-1 पर स्थापित इस नई आरपीएफ बीट पोस्ट का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी एवं महानिरीक्षक व प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा ने फीता काटकर किया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य डीआरएम कार्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सतर्क बनाना है। नई बीट पोस्ट के माध्यम से परिसर में सुरक्षा निगरानी को मजबूत किया जाएगा और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नीतिश शर्मा ने बताया कि सुरक्षा संबंधी नवाचारों के तहत यह बीट पोस्ट स्थापित की गई है। इससे रेलवे कर्मचारियों, अधिकारियों और कार्यालय परिसर में आने वाले लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकेगा।

उद्घाटन समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सीताराम बुनकर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव, सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश पंवार तथा आरपीएफ जोधपुर पोस्ट निरीक्षक लक्ष्मण गौड़ सहित बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी, आरपीएफ जवान और कर्मचारी मौजूद रहे। रेलवे अधिकारियों ने इसे जोधपुर रेल मंडल में सुरक्षा सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button