google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

मारवाड़ जंक्शन में प्रकाश सिंह सोलंकी का भव्य स्वागत, रावणा राजपूत समाज ने जताई खुशी

पाली : रावणा राजपूत समाज के पदाधिकारियों ने बुधवार को मारवाड़ जंक्शन में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत नव नियुक्त संस्थापन अधिकारी प्रकाश सिंह सोलंकी का माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। समाज के लोगों ने उनकी नियुक्ति को समाज और क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। रावणा राजपूत समाज के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह परिहार के निर्देशन में आयोजित स्वागत समारोह में समाज के कई पदाधिकारी और गणमान्यजन मौजूद रहे।

मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से हुई डीपीसी के तहत प्रकाश सिंह सोलंकी को सीबीईओ मारवाड़ जंक्शन कार्यालय में संस्थापन अधिकारी का पदभार सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति पर समाज में खुशी का माहौल है।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग में समाज के लोगों का महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचना युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रकाश सिंह सोलंकी अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करते हुए शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक कार्य करेंगे।

इस अवसर पर रावणा राजपूत समाज संस्थान के प्रदेश महामंत्री मूल सिंह गहलोत, मारवाड़ जंक्शन तहसील अध्यक्ष मनोहर सिंह केशवत, सोजत तहसील अध्यक्ष किशोर सिंह सांखला, दलपत सिंह सांखला, हस्तपाल सिंह भाटी, बाल सिंह राठौड़, मदन सिंह इंदा, जोरावर सिंह देवड़ा, यादवेंद्र सिंह पंवार, जय सिंह सांखला, डूंगर सिंह, सोहन सिंह सोलंकी सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button