google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में बजरंग दल का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कल से, युवाओं को मिलेगा शौर्य और संगठन का प्रशिक्षण

पाली : विश्व हिन्दू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल द्वारा पाली में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वर्ग 30 मई शाम 5 बजे से 31 मई शाम तक शहर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में आयोजित होगा, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता भाग लेंगे।

जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में युवाओं को शारीरिक, बौद्धिक एवं संगठनात्मक विषयों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और संगठन की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न सत्र भी आयोजित होंगे।

उन्होंने बताया कि जिलेभर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए आवास, भोजन, प्रशिक्षण स्थल और विभिन्न सत्रों की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर संगठन पदाधिकारी लगातार जुटे हुए हैं। इस दौरान परमेश्वर जोशी, नरेंद्र माछर, बाबूलाल कुमावत, प्रवीण परिहार, अनिल चौहान, भीमराज चौधरी, आनन्दस्वरूप गुप्ता, गणेशाराम कुमावत, प्रवीण उपाध्याय, कैलाश कुमावत और परमेश्वर शर्मा सहित कई कार्यकर्ता तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

संगठन की ओर से बताया गया कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और संगठनात्मक कौशल विकसित करना है, ताकि वे समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button