google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

‘आओ गांव चले’ अभियान का असर, हैदराबाद के प्रवासी दंपती ने बीजापुर स्कूल के विकास के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

पाली : जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की अभिनव पहल “आओ गांव चले” अभियान जिले में जनभागीदारी और ग्रामीण विकास का नया अध्याय लिख रहा है। इस अभियान के माध्यम से देश-विदेश में बसे प्रवासी पालीवासी अपनी मातृभूमि से फिर से जुड़ रहे हैं और गांवों के विकास में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं।

इसी कड़ी में बाली ब्लॉक के बीजापुर गांव में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। हैदराबाद (तेलंगाना) में निवास कर रहे प्रवासी भामाशाह अमरती देवी एवं प्रकाशचंद कामदार ने श्री महावीर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीजापुर के विकास के लिए महत्वपूर्ण सहयोग की घोषणा की है। उन्होंने विद्यालय परिसर में चार नए कक्षा-कक्ष, पौषाहार निर्माण के लिए आधुनिक रसोईघर, छात्राओं के लिए शौचालय तथा एक भंडार कक्ष का निर्माण करवाने का संकल्प लिया है।

यह पहल विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों ने प्रवासी दंपती के इस सहयोग का स्वागत करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बताया है।

जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने बताया कि “आओ गांव चले” अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रवासी पालीवासियों को अपने पैतृक गांवों से जोड़ना और शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी सहित विभिन्न जनहित कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत जिलेभर से सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और कई प्रवासी भामाशाह ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए आगे आ रहे हैं।

अभियान की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि समाज और प्रशासन मिलकर कार्य करें तो गांवों के विकास की तस्वीर बदली जा सकती है। बीजापुर में मिली यह सौगात भी इसी सामूहिक प्रयास का एक प्रेरक उदाहरण है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button