google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राहुल गांधी के जन्मदिन पर पाली कांग्रेस का सेवा और पर्यावरण संदेश, पौधारोपण से लेकर विशेष कार्यक्रमों की तैयारी

पाली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर पाली जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार, 19 जून को विभिन्न सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा, वहीं समाजसेवा के तहत मंदबुद्धि जनों के साथ भोजन एवं केक काटकर जन्मदिन मनाया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे राजीव गांधी भवन, वीर दुर्गादास नगर, पाली स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से होगी। इस अवसर पर पाली विधायक भीमराज भाटी के सानिध्य में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार राहुल गांधी के जन्मदिन को केवल राजनीतिक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे समाजसेवा और जनकल्याण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में विशेष जरूरतमंद एवं मंदबुद्धि जनों के साथ आत्मीयता से समय बिताकर भोजन कराया जाएगा तथा केक काटकर जन्मदिन मनाया जाएगा।

आयोजन में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों, पीसीसी पदाधिकारियों, लोकसभा प्रत्याशी, वर्तमान एवं पूर्व विधायक, पूर्व सभापति-उपसभापति, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला एवं शहर ब्लॉक पदाधिकारियों, पूर्व पार्षदों, अग्रिम संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, वार्ड अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा ने बताया कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और समाज के जरूरतमंद वर्गों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देना है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button