google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
राजस्थानराज्य

सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की सराहना

पाली : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश विक्रम सिंह भाटी ने पाली के राजकीय बांगड़ चिकित्सालय परिसर में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव भाटी ने घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए उपलब्ध अस्थाई आवासीय सुविधा, सहायता सेवाएं एवं काउंसलिंग व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सखी सेंटर द्वारा महिलाओं के लिए प्रभावी कार्य किया जा रहा है।

सेंटर पर दर्ज मामलों की समीक्षा की गई और सभी रजिस्टर एवं दस्तावेजों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए कि पीड़िताओं को यदि जरूरत हो तो निःशुल्क विधिक सहायता हेतु आवेदन शीघ्र प्राधिकरण को भेजे जाएं। निरीक्षण के दौरान सेंटर की कार्यकर्ता कुंती बाला, राजेश देवड़ा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सचिव भाटी ने कहा कि पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे और अधिक प्रभावी बनाया जाना चाहिए।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button