google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

इंटक सेवादल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश मेवाड़ा का भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

पाली : हैदर कॉलोनी मेन रोड पर राजस्थान इंटक सेवादल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश मेवाड़ा एवं उनकी टीम के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने भाग लेकर नव नियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।

वार्ड संख्या 25 के नागरिकों की ओर से अजहरुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में इंटक जिलाध्यक्ष बद्रीलाल जोशी, महिला इंटक जिलाध्यक्ष शमीम खत्री, इंटक सेवादल जिलाध्यक्ष राजेश मेवाड़ा तथा अरबाज खान (अज्जू) का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए इंटक जिलाध्यक्ष बद्रीलाल जोशी ने श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने मजदूरों के हितों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए श्रम कानूनों से जुड़े विषयों पर चिंता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने उपस्थित युवाओं को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

नवनियुक्त सेवादल जिलाध्यक्ष राजेश मेवाड़ा ने अपने संबोधन में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, श्रमिकों के हितों की रक्षा और जनसेवा उनके कार्यकाल की प्राथमिकता रहेगी।

कार्यक्रम में मोहम्मद शहीद (पीनू), सलाम बा, मोहसिन (बंटी), अजहरुद्दीन, मोहम्मद रफीक (राजा), इरफान फौजदार, अजीज भाई फौजदार, हाफिज भाई फौजदार, अनवर भाई सोजत, साहिल (शेरू आरसीआई), मुस्तफा भाईजान, मेराज अली सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं समाजसेवी मौजूद रहे। समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने संगठन की मजबूती, सामाजिक सौहार्द और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button