google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुरानी समस्या का समाधान, मौके पर हुआ खातेदारी बंटवारा, किसानों को मिली बड़ी राहत

पाली, 23 जून। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 आमजन के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनते जा रहे हैं। मंगलवार को पाली जिले की ग्राम पंचायत रूपावास में आयोजित शिविर में एक महत्वपूर्ण प्रकरण का मौके पर ही समाधान कर किसानों को बड़ी राहत प्रदान की गई।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रूपावास में आयोजित शिविर के दौरान गांव के निवासी जसराज पुत्र मांगीलाल, प्रवीण पुत्र मांगीलाल एवं मोहनलाल पुत्र दुदा ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि ग्राम रूपावास के खसरा नंबर 105/1 में स्थित 2.9461 रकबा नहरी भूमि राजस्व अभिलेखों में संयुक्त खातेदारी के रूप में दर्ज थी।

परिवादियों ने बताया कि वे अपने खेत में धौरा पाल निर्माण करवाने के साथ-साथ कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, जैसे फार्म पॉण्ड और तारबंदी योजना का लाभ व्यक्तिगत रूप से लेना चाहते थे, लेकिन संयुक्त खातेदारी होने के कारण वे इन योजनाओं से वंचित रह रहे थे। इससे उन्हें लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

शिविर में उपस्थित नायब तहसीलदार और विकास अधिकारी ने प्रार्थियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की। सभी खातेदारों की आपसी सहमति के आधार पर तत्काल खातेदारी का बंटवारा कर दिया गया।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी। उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है और अब वे कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर राहत पहुंचाई जा रही है, जिससे ग्रामीणों में इन शिविरों के प्रति विश्वास और उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button