google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

वर्षों से लंबित था आवासीय पट्टा, शहरी सेवा शिविर में मौके पर मिला समाधान, जयेश कुमार को मिली बड़ी राहत

पाली : राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल के तहत आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनते जा रहे हैं। नगरपालिका मंडल बाली द्वारा आयोजित शिविर में एक और लंबित प्रकरण का मौके पर समाधान कर लाभार्थी को बड़ी राहत प्रदान की गई।

बाली निवासी जयेश कुमार पुत्र जावंतराज के पैतृक भूखंड का आवासीय पट्टा लंबे समय से लंबित था। पट्टा नहीं होने के कारण उन्हें विभिन्न प्रशासनिक एवं कानूनी प्रक्रियाओं में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार प्रयास करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था।

शहरी सेवा शिविर की जानकारी मिलने पर जयेश कुमार 25 जून को आयोजित शिविर में पहुंचे और आवासीय पट्टा जारी करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। शिविर प्रभारी एवं अधिशासी अधिकारी महेंद्रसिंह राजपुरोहित ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवेदन की मौके पर जांच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाई और लाभार्थी को धारा 69-क के तहत आवासीय पट्टा जारी कर दिया।

वर्षों से लंबित समस्या का समाधान होते ही जयेश कुमार के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। उन्होंने कहा कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से अब सरकारी सेवाएं आमजन के द्वार तक पहुंच रही हैं और लोगों को त्वरित राहत मिल रही है।

अपने भूखंड के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्राप्त करने पर जयेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, स्थानीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत तथा अधिशासी अधिकारी महेंद्रसिंह राजपुरोहित का आभार व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की।

गौरतलब है कि शहरी सेवा शिविर-2026 के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर सुशासन और जनसेवा की भावना को साकार किया जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button