google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

खुडाला फालना शहरी सेवा शिविर में 8 जरूरतमंदों को मिली सामाजिक सुरक्षा की सौगात, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत

पाली : राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका खुडाला फालना द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन के लिए राहत और सामाजिक सुरक्षा का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहे हैं। शिविरों के जरिए पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है।

गुरुवार को आयोजित शहरी सेवा शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत कुल 8 पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें 3 लाभार्थियों को विधवा पेंशन तथा 5 लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन के लिए पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) जारी किए गए।

पेंशन स्वीकृत होने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। लाभार्थियों ने कहा कि इस आर्थिक सहायता से उन्हें न केवल संबल मिलेगा, बल्कि सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

नगर पालिका खुडाला फालना के अधिशासी अधिकारी विनयपाल के निर्देशन में अनुबंध कार्मिक भंगाराम चौधरी एवं सूचना सहायक सूर्यप्रकाश ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों कार्मिकों ने आवेदनों के सत्यापन, आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण कराने और समय पर पेंशन स्वीकृति जारी करवाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

शिविर में पीपीओ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं नगर पालिका खुडाला फालना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से अब योजनाओं का लाभ आसानी और समयबद्ध तरीके से मिल रहा है, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिल रही है।

गौरतलब है कि शहरी सेवा शिविर-2026 सरकार की जनकल्याणकारी सोच को धरातल पर उतारते हुए जरूरतमंदों तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button