बीसीएम ग्रुप के 45वें मेगा ड्रॉ में बरसी सौगातों की बारिश, फ्लैट, कार और प्लॉट जीतकर झूमे विजेता

पाली : बीसीएम ग्रुप द्वारा संचालित आसान किस्तों में प्लॉट योजना का 45वां मेगा ड्रॉ रविवार को रोटरी क्लब में प्लॉट धारकों की उपस्थिति में उत्साह और उमंग के माहौल में निकाला गया। ड्रॉ में विजेताओं के नाम घोषित होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में फ्लैट सविता एवं घीसाराम रायपुरिया के नाम खुला, जबकि हुंडई इयोन कार का पुरस्कार जोधपुर निवासी मीनाक्षी प्रजापत के नाम निकला। इसके अलावा बैंगलोर निवासी मालाराम एवं ऊनाराम को प्लॉट, जालौर निवासी खेतसिंह को मोटरसाइकिल तथा पाली निवासी हिराराम चौधरी को इलेक्ट्रिक स्कूटी का पुरस्कार प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित प्लॉट धारकों और अतिथियों के मनोरंजन के लिए रंगारंग ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने भरपूर आनंद लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए बीसीएम ग्रुप के मगराज जैन ने कहा कि बीसीएम ग्रुप लगातार विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कंपनी की 47 से अधिक कॉलोनियां संचालित हो रही हैं तथा कंपनी का कार्यक्षेत्र 11 तहसीलों और 3 जिलों तक विस्तारित हो चुका है।

उन्होंने कहा कि बीसीएम ग्रुप का उद्देश्य आमजन को आसान किस्तों में आवासीय भूखंड उपलब्ध कराना और लोगों के अपने घर के सपने को साकार करना है।
इस दौरान बंकट मालवीय, पर्वत सिंह पाली सहित कई वक्ताओं ने भी समारोह को संबोधित करते हुए कंपनी की योजनाओं और कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन पारस भाटी अंजाना ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में प्लॉट धारक, अतिथि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



