google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

वरिष्ठ नागरिक समिति की मासिक बैठक में अनुशासन पर जोर, जन्मदिवस मनाकर किया सम्मान

पाली : वरिष्ठ नागरिक समिति की मासिक बैठक रविवार को करण सिंह चाली स्थित सभागार में समिति अध्यक्ष डॉ. रामलाल मोहबारशा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, अनुशासन एवं सदस्यता विस्तार सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

समिति के महामंत्री नरपत सिंह कुंपावत ने बताया कि बैठक की शुरुआत गत माह की कार्यवाही पढ़कर की गई, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर अनुमोदन किया। इसके बाद वरिष्ठ सदस्यों के जन्मदिवस का आयोजन किया गया, जिसमें दिनेश दवे, शांतिलाल पोखरणा एवं सत्यनारायण अग्रवाल का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर महामंत्री ने गीत “तुम जियो हजारों साल…” के साथ सभी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

संगठनात्मक चर्चा के दौरान समिति के संरक्षक डॉ. के.एम. शर्मा ने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता का आधार अनुशासन और नियमों का पालन होता है। अनुशासित कार्यकर्ता और संस्थाएं समाज में विशेष सम्मान प्राप्त करती हैं।

एल.पी.आर. मेहता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी संस्था तभी आगे बढ़ सकती है, जब उसके कार्यकर्ता निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर संगठन हित में कार्य करें। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समिति, पाली ने अपनी अनुशासित कार्यशैली के कारण पूरे प्रदेश में विशिष्ट पहचान बनाई है।

राजेश अरोड़ा ने कहा कि किसी अन्य संस्था के पदाधिकारी द्वारा बिना अनुमति किसी का नाम उपयोग करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है और ऐसी प्रवृत्तियों से बचना चाहिए। इस विषय पर माणकचंद तंवर, मोहनलाल पवार, श्रवण कुमार तंवर तथा पूर्व अधीक्षण अभियंता विद्युत हिमताराम फुलवारी ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन में अनुशासन की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक के दौरान श्रवण कुमार दास एवं उनकी धर्मपत्नी ने समिति की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. रामलाल मोहबारशा ने दोनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवरत्नमल गुप्ता, रामजीवन तापड़िया, गोपालदास मुंदड़ा, सुरेश कुमार मेहता, मदनलाल व्यास, पीसी शाह, गणेशाराम परमार, गोपीकिशन महेश्वरी, विष्णु कुमार गोयल, सुवालाल पेड़ीवाल, ताराचंद जैन, ओटाराम सोलंकी, धनसिंह बड़गूजर, वृद्धिचंद मेवाड़ा, घीसालाल अणकियां, लक्ष्मण सिंह गहलोत, सुरेश कुमार जालोरा, चैन सिंह खींची, ज्ञान सिंह बेस, रामस्वरूप माली सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। अंत में महामंत्री नरपत सिंह कुंपावत ने सभी आगंतुक सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button