google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

शहरी सेवा शिविर बना सहारा, दिव्यांग रोहित कुमार को एक ही दिन में मिली पेंशन स्वीकृति

पाली : राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन के लिए राहत का माध्यम बनते जा रहे हैं। इन शिविरों के जरिए न केवल लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान हो रहा है, बल्कि पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसा ही एक उदाहरण नगरपालिका खुडाला फालना में आयोजित शहरी सेवा शिविर में देखने को मिला, जहां एक दिव्यांग युवक को एक ही दिन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान खुडाला फालना निवासी रोहित कुमार पुत्र शंकरलाल के दिव्यांग होने की जानकारी मिलते ही शिविर प्रभारी एवं नगरपालिका कार्मिकों ने मामले को प्राथमिकता देते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले ई-मित्र के माध्यम से उनका आवेदन ऑनलाइन दर्ज कराया गया। इसके बाद नगरपालिका प्रशासन ने आवेदन का त्वरित सत्यापन कर उसे स्वीकृति के लिए उपखंड अधिकारी कार्यालय भिजवाया।

प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता का परिणाम यह रहा कि उसी दिन उपखंड अधिकारी द्वारा आवेदन को स्वीकृत करते हुए सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन का पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) जारी कर दिया गया।

शिविर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी ने रोहित कुमार को विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन का प्रमाण-पत्र प्रदान किया। पेंशन स्वीकृति का प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद रोहित कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शहरी सेवा शिविर के कारण उनकी वर्षों पुरानी प्रतीक्षा समाप्त हो गई और बिना किसी परेशानी के उन्हें योजना का लाभ मिल सका।

रोहित कुमार ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं नगरपालिका प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहरी सेवा शिविर आमजन के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। प्रशासन की इस त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही ने यह साबित कर दिया है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं।

शहरी सेवा शिविर-2026 के माध्यम से आमजन को राहत पहुंचाने के साथ-साथ सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की अवधारणा भी साकार होती दिखाई दे रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button