google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

55 साल का इंतजार खत्म, शहरी सेवा शिविर में तीन किसानों को मिला कृषि भूमि का पट्टा, वर्षों पुरानी समस्या का मौके पर समाधान

पाली : राज्य सरकार की पहल पर आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन की वर्षों पुरानी समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनते जा रहे हैं। बुधवार को नगरपालिका मंडल बाली में आयोजित शिविर में तीन किसानों को लंबे समय से लंबित कृषि भूमि नियमन के पट्टे मौके पर जारी किए गए, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली।

बाली निवासी मालमसिंह, बजरंगसिंह और श्यामसिंह काफी समय से कृषि भूमि नियमन के तहत पट्टा मिलने का इंतजार कर रहे थे। विभिन्न प्रशासनिक कारणों से उनका मामला लंबे समय से लंबित था। बुधवार को आयोजित शहरी सेवा शिविर में तीनों लाभार्थियों ने अपनी समस्या प्रशासक एवं उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई के समक्ष रखी।

प्रशासक के निर्देश पर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी महेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने मौके पर ही आवेदन की जांच कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराईं और तीनों लाभार्थियों को कृषि भूमि नियमन के तहत वैध पट्टे जारी कर दिए।

पट्टा मिलते ही लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस दस्तावेज का इंतजार था, वह अब उन्हें मिल गया है। इससे उनकी भूमि का वैधानिक स्वामित्व सुनिश्चित हो गया है और भविष्य में किसी भी प्रकार की कानूनी या प्रशासनिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

लाभार्थियों ने बताया कि लंबे समय से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद उनका कार्य पूरा नहीं हो पा रहा था, लेकिन शहरी सेवा शिविर में उनकी समस्या का तत्काल समाधान हो गया। उन्होंने राज्य सरकार, जिला प्रशासन और नगरपालिका मंडल बाली का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे शिविर आम नागरिकों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बन रहे हैं।

राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। बाली में आयोजित शिविर ने एक बार फिर साबित किया कि यदि प्रशासन संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करे तो वर्षों से लंबित समस्याओं का भी त्वरित समाधान संभव है।

प्रशासन का कहना है कि आगामी शिविरों में भी इसी प्रकार लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कर अधिक से अधिक नागरिकों को राहत प्रदान की जाएगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button