google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली के शहरी सेवा शिविरों में रिकॉर्ड काम, 89 पट्टे, 605 स्ट्रीट लाइट मरम्मत, 162 लोगों को मिला स्वनिधि ऋण

पाली : नगर निगम पाली द्वारा संचालित शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभरा है। अभियान के तहत अब तक सैकड़ों लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि हजारों नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और नगर निगम की सेवाओं का लाभ मिला है। मंगलवार को आयोजित शिविरों में जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लाभार्थियों से सीधे संवाद किया।

शिविरों में विधायक भीमराज भाटी, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, जनप्रतिनिधि सुनील भंडारी, साबूजी, मूल सिंह भाटी, हकीम भाई सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने शिविरों में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत कर मौके पर समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया की सराहना की।

नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर अनेक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, व्यापार लाइसेंस, अग्निशमन एनओसी, स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतों के समाधान से लेकर भूमि एवं पट्टा संबंधी मामलों का भी त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।

नगर निगम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 1 जुलाई 2026 तक अभियान के तहत उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है—

89 कृषि भूमि पट्टों का निस्तारण
25 कच्ची बस्ती पट्टा प्रकरणों का समाधान
27 नामांतरण प्रकरणों का निस्तारण
53 लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी
54 नई स्ट्रीट लाइटें स्थापित
605 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत
492 जन्म, मृत्यु एवं विवाह प्रमाण-पत्र प्रकरणों का निस्तारण
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 162 लाभार्थियों को ऋण
10 भवन निर्माण मानचित्र स्वीकृत
10 यूडी टैक्स प्रकरणों का समाधान
38 सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन
23 नए पेंशन आवेदन प्राप्त
20 पालनहार योजना के पात्र लाभार्थियों को लाभ
जनकल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा सीधा लाभ

शिविरों के माध्यम से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित कई सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही नए आवेदनों का पंजीकरण भी लगातार जारी है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके।

नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शहरी सेवा शिविर में पहुंचकर विभिन्न नागरिक सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। प्रशासन का कहना है कि इन शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पारदर्शी, सरल और जनहितैषी प्रशासन उपलब्ध कराना है

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button