google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

डॉक्टर्स डे पर सेवा का सम्मान, इनर व्हील क्लब ने 15 चिकित्सकों को किया सम्मानित, डायलिसिस मरीज की मदद का लिया संकल्प

पाली : डॉक्टर्स डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ पाली मारवाड़ (डिस्ट्रिक्ट 305) की ओर से पाली सेवा मंडल अस्पताल में सम्मान समारोह आयोजित कर चिकित्सकों के सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति योगदान को नमन किया गया। इस दौरान क्लब की सदस्याओं ने अस्पताल की डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण किया, मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और एक जरूरतमंद मरीज के उपचार में आर्थिक सहयोग देने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के दौरान सेवा मंडल प्रभारी प्रमोद जैथलिया ने क्लब की सदस्याओं को अस्पताल की अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट, आधुनिक डायलिसिस मशीनों, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और उपचार व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। सदस्याओं ने अस्पताल की स्वच्छता, अनुशासित प्रबंधन और मरीजों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं की सराहना की।

डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में अस्पताल के 15 चिकित्सकों को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके चिकित्सा सेवा, समर्पण और समाज के प्रति योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

क्लब की अध्यक्ष भावना सोमई ने कहा कि “डॉक्टर केवल मरीजों का इलाज ही नहीं करते, बल्कि अनगिनत परिवारों को नई उम्मीद और नया जीवन भी देते हैं। उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है।”

उन्होंने बताया कि क्लब ने समाज सेवा की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए एक जरूरतमंद डायलिसिस मरीज के उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है।

क्लब सचिव सरला गर्ग ने कहा कि इनर व्हील क्लब भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े जनहितकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। उन्होंने बताया कि क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

कार्यक्रम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सज्जन सोनी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति, लता अग्रवाल, डिम्पल गर्ग, सुनीता जाजू, मीना सिसोदिया, रुक्मिणी बंसल सहित इनर व्हील क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

डॉक्टर्स डे पर आयोजित यह कार्यक्रम चिकित्सकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ समाज सेवा और मानवता के प्रति संवेदनशीलता का भी प्रेरक संदेश देकर संपन्न हुआ।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button