google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : 29 मई को मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती, सभी सरकारी व निजी संस्थानों को तैयारियों के निर्देश

पाली : जिले में 29 मई को महाराणा प्रताप जयंती पर राजकीय कार्यालयों, संस्थानों एवं निजी प्रतिष्ठानों में स्मरण व श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) अश्विन के. पंवार ने सभी उपखंड अधिकारियों, नगर परिषद आयुक्तों, तहसीलदारों, विकास अधिकारियों और नगरपालिका अधिशाषी अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में स्थित महाराणा प्रताप की मूर्तियों व स्मारकों की साफ-सफाई कर माल्यार्पण सुनिश्चित कराया जाए। इसके साथ ही निजी संस्थानों में स्थित स्मारकों और मूर्तियों की सफाई व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजन के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर आयोजन कराया जाए। प्रशासन द्वारा इस आयोजन को गरिमामय एवं ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में मनाने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button