google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की पाली युवा टीम घोषित, अरुण गुप्ता बने जिला युवा अध्यक्ष

पाली : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (उत्तर पश्चिम राजस्थान प्रदेश) ने संगठन विस्तार और युवा नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पाली जिले की नई युवा जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर गठित नई टीम में अरुण गुप्ता को जिला युवा अध्यक्ष, अनिल गुप्ता को जिला महामंत्री तथा रवि गोयल को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नई कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान ज्योति गुप्ता, प्रदेश महामंत्री घनश्याम दास गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल (फालना), प्रदेश युवा अध्यक्ष रविंद्र बंसल एवं प्रदेश युवा महामंत्री विकास बंसल के मार्गदर्शन एवं अनुशंसा पर की गई।

नवनियुक्त जिला युवा अध्यक्ष अरुण गुप्ता एवं जिला महामंत्री अनिल गुप्ता ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठनात्मक एकता को मजबूत करने और युवाओं को सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवा कार्यों से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि नई टीम का लक्ष्य पाली जिले के प्रत्येक क्षेत्र में संगठन को सशक्त बनाना, युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा शिक्षा, संस्कार, सेवा और सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यक्रमों का व्यापक विस्तार करना रहेगा।

नई कार्यकारिणी के गठन पर अग्रवाल समाज में उत्साह का माहौल देखने को मिला। संगठन के जिला अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, जिला महासचिव अभिषेक गोयल, जिला कोषाध्यक्ष राजेश बिंदल, श्री अग्रवाल पंचायत पाली के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सचिव सूर्य प्रकाश गुप्ता, सुनील पोद्दार, कमल किशोर गोयल, उपाध्यक्ष सत्येंद्र तायल, नीलम कुमार बंसल, जुगल किशोर बंसल, श्री अग्रवाल मंडल पाली के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, सचिव अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष विकास सिंघल, हितेश अग्रवाल, शेखर सिंघल, सचिन अग्रवाल तथा अग्रवाल महिला मंडल पाली की पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई युवा टीम के नेतृत्व में पाली जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही समाजहित, जनकल्याण, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे अग्रवाल समाज की एकजुटता और सामाजिक भूमिका और अधिक मजबूत होगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button