google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली पुलिस का महिला सुरक्षा अभियान तेज, बुजुर्ग महिलाओं और दंपतियों को साइबर अपराधों से बचाव का दिया प्रशिक्षण

पाली में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा एवं जनजागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को लाखोटिया उद्यान में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कालिका पेट्रोलिंग टीम और एंटी रोमियो टीम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में एकल बुजुर्ग महिलाओं एवं बुजुर्ग दंपतियों को व्यक्तिगत सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में एंटी रोमियो टीम की हेड कांस्टेबल पार्वती एवं कालिका पेट्रोलिंग टीम की हेड कांस्टेबल राधा डारा ने उपस्थित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों और ठगी के मामलों को देखते हुए सतर्क रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अज्ञात व्यक्तियों पर आसानी से भरोसा नहीं करने, संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना देने तथा फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड और ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने सभी प्रतिभागियों के मोबाइल फोन में राजकोप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाया और उसके विभिन्न सुरक्षा फीचर्स की जानकारी दी। उपस्थित लोगों को बताया गया कि इस ऐप के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है, शिकायत दर्ज कराई जा सकती है तथा अन्य सुरक्षा सेवाओं का भी लाभ उठाया जा सकता है।

हेड कांस्टेबल पार्वती और राधा डारा ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना भी है। उन्होंने सभी से अपील की कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी बिना संकोच पुलिस को दें और उपलब्ध हेल्पलाइन एवं सुरक्षा ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करें।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं और बुजुर्ग दंपतियों ने पुलिस की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक और आत्मविश्वासी बन सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button