google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक, जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने दिए लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश

पाली : जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को बीस सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान सरकारी फ्लैगशिप योजनाओं और विभागीय लक्ष्यों की एजेंडा-वार समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में राजीविका, कुसुम योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, कृषि और बागवानी विभाग की योजनाएं जैसे तारबंदी, फार्मपाउंड, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, अटल प्रगति पथ, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना समेत सभी विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

जल जीवन मिशन (JJM), पंच गौरव योजना, राजीविका की नमो ड्रोन दीदी और सोलर दीदी पहल, स्वर्णकार और चर्मकारों के लिए योजनाएं, नगर निगम, वन विभाग, चिकित्सा विभाग सहित सभी विभागों को लक्ष्यों की पूर्ति के लिए कड़ी मेहनत करने के निर्देश जिला कलेक्टर ने दिए।

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस बिरजू लाल, एसई पीएचईडी मनीष माथुर, एसई पीडब्ल्यूडी दिलीप परिहार, महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक राजेश शर्मा, सांख्यिकी उपनिदेशक वेदप्रकाश चौधरी, राजीविका डीपीएम सविता टी सहित सभी संबंधित अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे।
बीस सूत्रीय कार्यक्रम व जिला योजना अधिकारी रामदयाल राठौड़ ने बैठक में एजेंडा बिंदुओं की प्रस्तुति दी और विभागवार प्रगति की जानकारी साझा की।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button