देशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षा

बिसलपुर में छात्रों ने जाना प्लास्टिक रिसाइकलिंग का महत्व, पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान

पाली: जवाई क्षेत्र के बिसलपुर गांव में डी जे ई डी फाउंडेशन के सहयोग से चलाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान और जंगल संरक्षण कार्यक्रम के तहत एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसमें बलवना गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक रिसाइकलिंग केंद्र ले जाया गया।

इस दौरान पर्यावरणविद काना राम मेवाड़ा ने छात्रों को बताया कि किस तरह घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग किया जा सकता है और प्लास्टिक को रिसाइकल कर उपयोगी वस्तुएं बनाई जा सकती हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खुले में प्लास्टिक फेंकने से वन्य जीवों और जलस्रोतों को गंभीर नुकसान होता है।

कार्यक्रम में “वेस्ट प्लास्टिक से बेस्ट प्रोडक्ट” विषय पर विशेष जानकारी दी गई, जिससे छात्रों में नवाचार और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ी।

विद्यालय के शिक्षक गणपतलाल ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को लेकर उपयोगी जानकारी साझा की और छात्रों को प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा दी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना और भावी पीढ़ी को प्रकृति संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button