google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

वर्षों का इंतजार खत्म, बाली के शहरी सेवा शिविर में महिला को मिला पैतृक भूखंड का 69-ए आवासीय पट्टा

पाली : राज्य सरकार की पहल पर नगरपालिका बाली द्वारा आयोजित शहरी सेवा फॉलोअप शिविर-2026 आमजन की वर्षों पुरानी समस्याओं का त्वरित समाधान कर भरोसे का केंद्र बनता जा रहा है। शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में रड़वा बाली निवासी श्रीमती सविता कंवर को लंबे समय से लंबित उनके पैतृक भूखंड का 69-ए आवासीय पट्टा जारी कर बड़ी राहत प्रदान की गई।

जानकारी के अनुसार सविता कंवर पत्नी अशोक सिंह राजपुरोहित के पैतृक भूखंड का आवासीय पट्टा लंबे समय से लंबित था। कई बार प्रयासों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। शहरी सेवा फॉलोअप शिविर में उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत किया, जिसके बाद प्रशासन ने मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रक्रिया पूरी की।

शिविर प्रभारी एवं अधिशासी अधिकारी महेंद्रसिंह राजपुरोहित के निर्देशन में अधिकारियों ने आवेदन की मौके पर जांच कर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। जांच संतोषजनक पाए जाने पर लाभार्थी को तत्काल 69-ए आवासीय पट्टा जारी कर दिया गया, जिससे वर्षों से लंबित मामला सुलझ गया।

पट्टा मिलने के बाद अब लाभार्थी को अपने पैतृक भूखंड पर वैधानिक स्वामित्व का अधिकार प्राप्त हो गया है। इससे भविष्य में संपत्ति संबंधी दस्तावेजों, बैंकिंग सुविधाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का मार्ग भी आसान होगा।

शहरी सेवा फॉलोअप शिविरों के माध्यम से प्रशासन एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है। इससे नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और समयबद्ध तरीके से प्रकरणों का निस्तारण हो रहा है।

पट्टा प्राप्त होने पर श्रीमती सविता कंवर और उनके परिजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्य सरकार तथा नगरपालिका मंडल बाली का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से वर्षों पुरानी समस्या का शीघ्र समाधान होना आमजन के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button