google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

पाली में कांग्रेस सेवादल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

पाली : अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक बी.वी. श्रीनिवासन एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देशानुसार लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ रविवार को पाली में कांग्रेस सेवादल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष मोहन हटेला एवं जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में सेवादल कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

तिरंगा यात्रा पाली जिला कांग्रेस कार्यालय से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नजर आया। महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, राजीव गांधी एवं कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डिकर सहित देश के महापुरुषों के सम्मान में नारे लगाए गए। इस दौरान कांग्रेस पार्टी एवं देशभक्ति से जुड़े गगनभेदी नारों से माहौल गुंजायमान रहा।

तिरंगा यात्रा के बाद कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पाली विधायक भीमराज भाटी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित एवं कांग्रेस नेता महावीर सिंह सुकरलाई सहित कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पाली विधायक भीमराज भाटी ने कहा कि 9 अगस्त का दिन भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वर्ष 1942 में इसी दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का शंखनाद हुआ था, जिसने देश की आजादी के आंदोलन को नई दिशा दी।

उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सेवादल की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की रक्षा के लिए मजबूती से अपनी भूमिका निभाएं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से आमजन तक देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संविधान के प्रति सम्मान का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में सेवादल कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े।

विचार गोष्ठी में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने संगठन की आगामी गतिविधियों एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की। कार्यकर्ताओं से बूथ एवं वार्ड स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, आमजन के मुद्दों को उठाने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सेवादल का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सेवा, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना को मजबूत करना भी है।

कार्यक्रम में पाली शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, जिला संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष भंवर राव, पंचायत राज विभाग जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल, महासचिव हाजी महबूब टी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवराज बोराणा, जिला प्रवक्ता ताराचंद चंदनानी, मांगूसिंह दुदावत, मोहनसिंह राजपुरोहित, दिलीपसिंह रावलवास, रफीक चौहान, सेवादल जिला महिला अध्यक्ष फरीदा बानो पठान, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष गिरधारी लाल मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं सेवादल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा दिनेश दवे, भुराराम देवासी, पुखराज परमार, भूपेश मेवाड़ा, जस्साराम परिहार, रामसिंह इन्दा, चम्पालाल राजपुरोहित, मूलाराम मीणा, जगदीश प्रजापत, नन्देश्वर जोशी, असलम मेहर, सोहन पालीवाल, श्याम बागोरिया, विनोद चांवरिया, अशोक चौहान, धनराज आर्य, गुलाब सोढा, घनश्याम भाटी, राजू सिंह सिसोदिया, नेनाराम बंजारा, नारायणलाल पुछल, मालाराम राठौड़, खरताराम सालारिया, जगदीश गर्ग, इरशाद सिलावट, मांगीलाल पंवार, नैनाराम पंवार, सिकन्दर पठान, गणपतलाल दर्जी, मोहनलाल बावल, चुन्नीलाल सीरवी, बाबूलाल सोलंकी, मांगीलाल सोलंकी, नेमाराम सुथार, मोहनलाल पंवार, कानाराम काग, राजबहादुर भटनागर, धन्नाराम सरगरा, जितेंद्र सिंह, राजूभाई खारड़ा, चुन्नीलाल पावा, कानाराम सहित भारी संख्या में सेवादल कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

तिरंगा यात्रा एवं विचार गोष्ठी के माध्यम से कांग्रेस सेवादल ने राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button