google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सुमेरपुर में जार की नई इकाई का गठन, तरुण रावल बने अध्यक्ष और मांगीलाल परमार महासचिव

पाली : सुमेरपुर क्षेत्र में पत्रकारों की बढ़ती संख्या और पत्रकार हितों को संगठित रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की सुमेरपुर उपशाखा का गठन किया गया है। संगठन की नई कार्यकारिणी में पत्रकार तरुण रावल को अध्यक्ष तथा मांगीलाल परमार को महासचिव मनोनीत किया गया है। नई इकाई के गठन से क्षेत्र के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है।

जार के जिला महासचिव लक्ष्मण पारंगी ने बताया कि सुमेरपुर क्षेत्र के बड़ी संख्या में पत्रकार लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं। पत्रकारों की संख्या और उनकी संगठनात्मक जरूरतों को देखते हुए सुमेरपुर में जार की अलग इकाई गठित करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश पदाधिकारियों की सहमति के बाद जार जिलाध्यक्ष की ओर से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी में देवाराम मीणा एवं प्रताप चंद परमार को उपाध्यक्ष, पुखराज पोयना को सचिव, नरेश मालवीय को कोषाध्यक्ष, पाबुसिंह को संगठन सचिव तथा अरुण बैरवा को सहसचिव मनोनीत किया गया है। इसके अलावा शंभूलाल परमार, हिम्मत रांगी, भैराराम मीणा, सोहन सिंह, गिरीश कुमार एवं थानाराम गहलोत को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

नई इकाई के गठन का उद्देश्य सुमेरपुर क्षेत्र के पत्रकारों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना और पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को संगठित रूप से उठाना है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले साथियों के हितों, सम्मान और अधिकारों के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किए जाएंगे।

जार पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष, महासचिव सहित पूरी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को सुमेरपुर क्षेत्र में और अधिक मजबूत करेगी तथा पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देगी। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही सुमेरपुर क्षेत्र में जार की संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button