‘हर वोट की अहमियत’ का संदेश लेकर गांवों में निकलीं जागरूकता रैलियां, विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को किया मतदान के लिए प्रेरित

पाली : पंचायती राज आम चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार को पाली निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के माध्यम से विभिन्न ग्राम पंचायत क्षेत्रों में स्कूली विद्यार्थियों ने जागरूकता रैलियां निकालकर ग्रामीणों को मतदान के महत्व की जानकारी दी।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में मतदान से जुड़े संदेश लिखी तख्तियां लेकर गांवों में भ्रमण किया और ग्रामीणों से लोकतंत्र के पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को समझाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रत्येक मत की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि पंचायती राज आम चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में मतदाता जागरूकता गतिविधियों को गति दी जा रही है।

इसी क्रम में विभिन्न विद्यालयों में ईएलसी के माध्यम से जागरूकता रैलियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया और उन्हें निष्पक्ष, निर्भीक एवं बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना है।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पाली निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में रैलियां आयोजित की गईं। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साली में प्रधानाचार्य अनिल नामा, डेण्डा में प्रधानाचार्य प्रीति सामौर, बालिया बालिका में प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा तथा टेवाली में प्रधानाचार्य भंवर सिंह कुम्पावत के सानिध्य में विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली।
इसी प्रकार गुड़ा एन्दला में प्रधानाचार्य मोहनलाल भाटी, सोडावास में प्रधानाचार्य हितेश रामावत, कूरना में प्रधानाचार्य ललित कुमार शर्मा, गोदावास में प्रधानाचार्य प्रवीण चौहान तथा हेमावास में प्रधानाचार्य अश्विनी दीप्पन के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
सोनाईमांझी में प्रधानाचार्य शिवराम, ठाकुरला में प्रधानाचार्य नीलम जाजू तथा रूपावास में प्रधानाचार्य नीतू जालवाल के सानिध्य में भी विद्यार्थियों ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर मतदान जागरूकता का संदेश दिया।

जागरूकता रैलियों के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को मतदान के अधिकार और उसकी जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण होता है और मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दे सकते हैं।
विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से आगामी चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने तथा अपने परिवार और आसपास के अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।
निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से आयोजित इन गतिविधियों में विद्यार्थियों को भी मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ा गया। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से ग्रामीणों तक मतदान का संदेश पहुंचाया।
अभियान के दौरान मतदान को लेकर विभिन्न संदेशों वाली तख्तियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, सहायक प्रभारी अभिषेक चतुर्वेदी, दिलीप कुमार पटेल, रोहित दाधीच, मदनलाल, कैलाश गढ़वानी, पृथ्वी सिंह, पूर्णिमा दवे, जितेन्द्र सिंह, ईश्वर सिंह, महेश कुमार, देवाराम, अंजली, भावना, प्रतिमा सिन्हा, भरत रामावत, महेन्द्र कुमार, चम्पालाल, धनराज डाबी, अल्का कच्छवाह सहित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर जागरूकता का संदेश पहुंचा। निर्वाचन विभाग की ओर से पंचायती राज चुनाव को लेकर इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।




