पाली में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विहिप-बजरंग दल ने किया नमन, रामायण को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

पाली : महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, पाली के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ महर्षि वाल्मीकि जी को नमन किया। इस अवसर पर धानमंडी स्थित विभाग कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके आदर्शों और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
विश्व हिंदू परिषद के प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने और समाज में ज्ञान, सदाचार एवं धर्म के मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष आनन्दस्वरूप गुप्ता ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन और उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके द्वारा रचित रामायण भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर है। रामायण में वर्णित आदर्श जीवन, मर्यादा, कर्तव्य और नैतिक मूल्यों से समाज को सदैव मार्गदर्शन मिलता रहा है।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर व्यक्ति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दे सकता है।
कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि समाज में नैतिक मूल्यों, सदाचार और धार्मिक-सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा मिल सके। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, नगर मंत्री दुर्गेश चौहान, नगर संयोजक कैलाश कुमावत, सह संयोजक श्रवण भिलवारा, ब्लॉक उपासना प्रमुख प्रमोद गॉड, गोपाल अग्रवाल, प्रेम लोहानी, रविन्द्र चौहान सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



