google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliखेलदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली के हिमांशु सिंह इंदा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, असम में दिखाएंगे तीरंदाजी का दम

पाली : शहर के राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र हिमांशु सिंह इंदा ने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पाली का नाम रोशन करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रथम वर्ष कला वर्ग के छात्र हिमांशु का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के लिए हुआ है। उनका चयन जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर में आयोजित ट्रायल के आधार पर किया गया है।

हिमांशु सिंह इंदा अब आगामी 15 से 24 दिसंबर तक असम में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

छात्र की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विनिता कोका ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हिमांशु को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होना गर्व की बात है। हिमांशु की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

हिमांशु के चयन से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। अब सभी को असम में होने वाली प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन और सफलता का इंतजार है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button