देशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ को लेकर मीडिया संवाद, जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया गया जोर

पाली : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण और भूजल स्तर सुधारने के उद्देश्य से संचालित “वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान” के अंतर्गत शनिवार को कृषि भवन स्थित जल शक्ति केंद्र में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवं पदेन परियोजना प्रबंधक वाटरशेड रामनिवास मारूका और अधिशाषी अभियंता जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण भैरूसिंह राजपुरोहित ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि जल संरक्षण के लिए परंपरागत संरचनाओं जैसे टांके, बावड़ियां, जोहड़, कुएं और तालाबों का जीर्णोद्धार और साफ-सफाई की जा रही है।

इसके साथ ही रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, अमृत सरोवर और रिचार्ज सॉफ्ट जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से जल संचयन को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम में बताया गया कि आमजन और स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी से भी जल संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के अंतर्गत वर्षभर जल संरक्षण गतिविधियां चलाई जा रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि जल एवं पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है और मीडिया के सहयोग से जनभागीदारी को और सशक्त किया जा सकता है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button