google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पद्मश्री अर्जुन सिंह शेखावत को रावणा राजपूत समाज ने दी श्रद्धांजलि, सांवराद बोले – उनके आदर्शों को जीवन में अपनाएं

पाली : राजस्थानी भाषा के प्रबल पक्षधर और पद्मश्री सम्मानित साहित्यकार अर्जुन सिंह शेखावत के निधन पर रावणा राजपूत समाज की ओर से शनिवार को सर्वोदय नगर स्थित समाज भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में आनंदपाल सेवा समिति के संरक्षक मंजीतपाल सिंह सांवराद ने कहा कि शेखावत जी का जाना साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। सांवराद ने समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वे शेखावत के आदर्शों को आत्मसात कर उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाएं।

सभा को समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारियों जैसे कमूल सिंह भाटी (संरक्षक), मूलसिंह गहलोत (पूर्व जिलाध्यक्ष), परमेंद्र सिंह परिहार (जिला अध्यक्ष), रतनसिंह झाला (शहर अध्यक्ष), सिंधू कंवर (महिला जिला अध्यक्ष) और देवेन्द्र सिंह शेखावत ने भी संबोधित किया। सभी ने शेखावत के योगदान को याद कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे:
मांगूसिंह गोयल, विजय सिंह निर्वाण, गोपाल सिंह चावड़ा, जगदीश सिंह इन्दा, ढगल सिंह, गणपत सिंह रदैया, धन सिंह सोलंकी, रेखा कँवर, सुशीला कँवर, अनुकंवर, आशापुरा सेवा समिति अध्यक्ष हेमंत सिंह चौहान, तेज सिंह चौहान, शैतान सिंह राठौड़, केशर सिंह मांगलिया, देवीसिंह, नरपत सिंह, गजेन्द्र सिंह सोलंकी, बाबूसिंह परिहार, राम सिंह, पर्वत सिंह सोजत सहित समाज के अनेक बंधु।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button