
पाली : जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री एवं जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक के निर्देशानुसार आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को सेठ मुरलीधर जमनादास वारदान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हाउसिंग बोर्ड, पाली में राजकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया गया।
संस्था प्रधान शांति चौहान ने जानकारी दी कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल आरंभ हो चुकी है। शारीरिक शिक्षिका सुमित्रा शर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों को ड्रम बीट पर व्यायाम प्रदर्शन का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर व्याख्याता जूंजाराम पटेल, चंद्रप्रकाश अगनानी, मीठालाल चांवरिया, जया करमचंदानी, दर्शना शेखावत, भगवानदास बाबानी, रेखा हाटड़िया, सोना सिंधी, स्नेहा चौधरी, मंजूलता बालोटिया, सरोज सैन और संजय कुमार सैन सहित अनेक शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।



