google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रजवाड़ी लहरिया सावन उत्सव में झलकी राजस्थानी संस्कृति की अनूठी छटा

215 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में मनाया सांस्कृतिक उल्लास

पाली : महिला सुरक्षा सहयोगी समिति एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आयोजित “रजवाड़ी लहरिया सावन उत्सव” ने पाली शहर को रंग-बिरंगे सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर पहुंची 215 से अधिक महिलाओं ने सावन के स्वागत को भव्य और उल्लासपूर्ण रूप दिया। इस अवसर पर पाली की पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि, “महिलाएं समाज की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द और उत्सव की भावना को मजबूती देते हैं।”

लहरिया नृत्य बना आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम की मुख्य झलक रही लहरिया नृत्य प्रतियोगिता, जिसमें 44 प्रतिभागियों ने राजस्थानी लोकगीतों पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए। दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ हर प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया।

पुरस्कारों से बढ़ाया प्रतिभाओं का मनोबल
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। बेस्ट सुंदरता पुरस्कार पूजा चौधरी, बेस्ट वेशभूषा पुरस्कार मोनिका दवे, बेस्ट नृत्य पुरस्कार अनिता कंवर, सेकंड बेस्ट नृत्य रेखा श्रीमाली, बेस्ट महिला एंट्री रेणु कंवर

गरिमामयी उपस्थिति और सफल संचालन
कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष दिलीप मेहता, सचिव वर्धमान भंडारी, कोषाध्यक्ष नीलकमल दायमा, डॉ. विजय बॉस, डॉ. पूजा मेघानी, अनु माली, डॉ. सरिता परिहार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मंच संचालन कमलेश सोनी और रवि कुमार चौहान ने प्रभावशाली ढंग से किया।

आयोजन को सफल बनाने में रेणु कंवर, विकास तंवर, विनीता बेगानी, और गुरमीत कौर सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। प्रतिभागियों ने ऐसी सांस्कृतिक गतिविधियों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग भी की, जिससे नई पीढ़ी अपनी परंपराओं और विरासत से जुड़ी रह सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button