google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षा

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिलेभर में देशभक्ति की गूंज, रैलियों और रंगोलियों से देशप्रेम का संदेश

पाली : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को जिलेभर के विद्यालयों, नगर निगम और नगर पालिकाओं में विविध रचनात्मक व राष्ट्रप्रेरक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम की श्रृंखला में नगर निगम पाली द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लिए उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा सम्मान कार्यक्रम और देशभक्ति शपथ का आयोजन किया गया।

जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार राजकीय विद्यालयों में भी तिरंगे के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित हुए। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल निमारा, राउमावि गुरडाई, उच्च माध्यमिक विद्यालय लांबिया सहित कई विद्यालयों में तिरंगे पर आधारित सुंदर रंगोलियों के माध्यम से देशप्रेम का भावप्रद प्रदर्शन किया गया।

राउमावि वरकाणा (ब्लॉक रानी) में प्रधानाचार्य सोहन सिंह, समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया और “आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा” के प्रति सम्मान प्रकट किया।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगा, जिसमें जिलेभर के नागरिकों को अपने घरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह एक राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बन चुका है, जो जन-जन में राष्ट्रीय गौरव की भावना को सशक्त कर रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button