google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

गुरु द्वय जन्मजयंती पर सात दिवसीय महोत्सव, विभिन्न संस्थाओं में मीठा भोजन वितरण

पाली : श्री मरूधर केसरी मित्र मण्डल द्वारा गुरु द्वय जन्मजयंती के उपलक्ष्य में सात दिवसीय महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। तप, त्याग और सेवा गुणगान दिवस के रूप में आचार्य श्री रघुनाथ स्मृति जैन भवन में संघ के सानिध्य में विराजित महासती श्री शीतल जी म.सा. ने गुरु मिश्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जयंती मनाने का सार तभी है जब हम गुरु के बताए मार्ग पर चलें।

महासती जी ने बताया कि श्री मरुधर केसरी जी अहिंसा के पथ पर चलने वाले, तप-त्याग और संयम के अद्वितीय पुजारी थे, जिन्होंने 100 से अधिक शिक्षण संस्थान, छात्रावास, पुस्तकालय, चिकित्सालय, गौशाला एवं अन्य सेवाभावी संस्थानों के निर्माण की प्रेरणा दी। उन्होंने कई स्थानों पर जीव हिंसा बंद करवाने और श्रमण संघ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मंडल द्वारा आज वृद्धाश्रम, अपना घर, मंदबुद्धि संस्था, राम रसोड़ा, कुष्ठ रोगी संस्था, नेत्रहीन विद्यालय आदि स्थानों पर मीठा भोजन करवाया गया। मंडल मंत्री सज्जनराज गुलेच्छा ने बताया कि इस सेवा कार्य में अध्यक्ष नेमीचंद चोपड़ा सहित संघ के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में मुनिदर्शन एवं गुरुदेव की जयंती मनाने के लिए श्रद्धालु पुष्कर एवं पावन धाम जैतारण पहुंचे, जहां मंगल पाठ का श्रवण किया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button