
पाली : भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा हर घर तिरंगा अभियान एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर कार्यशाला का आयोजन आज आईजी भवन, रानी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत और प्रदेश संगठन मंत्री मिथिलेश गौतम उपस्थित रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने की।

जोराराम कुमावत ने कहा कि 10 से 14 अगस्त तक जिले के प्रत्येक मंडल व बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत इच्छा शक्ति और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद मनाया जा रहा है।
प्रदेश मंत्री मिथिलेश गौतम ने कहा कि विभाजन विभीषिका पर चौपाल, मौन जुलूस, प्रदर्शनी और विभाजन से प्रभावित लोगों से संपर्क जैसे कार्यक्रम आयोजित कर आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम में प्रदेश सहसंयोजक महेंद्र बोहरा, जिला उपाध्यक्ष नारायण कुमावत, मोहन जाट, नरपतसिंह राजपुरोहित, प्रधान श्याम कवर सहित जिलेभर के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, संयोजक, सहसंयोजक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन व संयोजन दिग्विजयसिंह राठौड़, सहसंयोजक तिलोक चौधरी व संजय बोहरा ने किया।



