google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलेक्टर ने ‘एक स्काउट एक वृक्ष’ अभियान की शुरुआत की, तिरंगा फहराने का आह्वान

पाली : राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में मुख्यमंत्री पौधारोपण अभियान के तहत एक स्काउट एक वृक्ष अभियान का आगाज जिला प्रशिक्षण केंद्र, बजरंग बाड़ी, पाली में किया गया। जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री और स्काउट गाइड जिला अध्यक्ष महेंद्र बोहरा ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने रुद्राक्ष का पौधा, जबकि महेंद्र बोहरा ने अर्जुन का पौधा लगाया। शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों और पदाधिकारियों ने भी पौधे रोपे। स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर और कब-बुलबुल ने 100 से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने स्काउट-गाइड को अनुशासन, सेवा भावना और देशभक्ति के साथ हर घर तिरंगा अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत वृक्षों और प्रकृति की सेवा को मां के समान महत्व देने की प्रेरणा दी। महेंद्र बोहरा ने सभी स्काउट-गाइड को 15 अगस्त पर हर घर तिरंगा लहराने और आदर्श स्काउट बनकर देश सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सी.ओ. स्काउट गोविंद मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राहुल राजपुरोहित, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप सिंह कर्मचंदानी, सहायक निदेशक सोहन लाल भाटी, बसंत कुमार परिहार, आर.सी. वैष्णव, ओम प्रकाश परिहार, अशोक तलेसरा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत भारतीय परंपरा अनुसार तिलक व रक्षा सूत्र बांधकर किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त विशाल को सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय तिरंगा रैली और वाहन रैली में भी स्काउट यूनियन लीडरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विभिन्न स्तरों पर 12 और 13 अगस्त को भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button