गांधी स्कूल में रामचरित मानस प्रबोधन प्रतियोगिता, विजेताओं को मिला सम्मान

पाली : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) पुलिस लाइन में सोमवार को सांस्कृतिक चेतना मंच की ओर से रामचरित मानस प्रबोधन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। प्रतियोगिता संयोजक एवं पूर्व जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक पाली विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि जीवन को सफल बनाने के लिए अच्छे संस्कार अनिवार्य हैं। श्रेष्ठ आचरण और उच्च चरित्र से ही सच्चा नागरिक बना जा सकता है।

पूर्व जिला शिक्षाधिकारी के.के. राजपुरोहित ने पौराणिक ग्रंथों का महत्व बताया और विजेता टीमों के परिणाम घोषित कर पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर गणपत सिंह कुम्पावत, डॉ. जगदीश काठेड, डॉ. अरोड़ा, जितेंद्र व्यास और जय नारायण अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों को प्रेरक संदेश दिए।



