google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

जौहरी लाल जैन की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किए श्रद्धासुमन अर्पित

पाली, 12 अगस्त 2025: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कांग्रेस भवन निर्माण समिति के संयोजक जौहरी लाल जैन की पुण्यतिथि पर मंगलवार को शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई ने की। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब भाई टी, राजीव गांधी पंचायतीराज जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सांखला, मंगलाराम चौधरी, ताराचन्द चन्दनानी, मांगुसिंह दुदावत, लक्ष्मण कच्छवाह, डॉ. रमेश चावला, प्रकाश चौहान, आमीन अली रंगरेज, पूर्व पार्षद शाबीर असरफी, अश्गर कुरेशी, फकीर मोहम्मद रंगरेज, बाबू भाई कीर, हसन भाटी, मनफूल चौहान, अनवर खां सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि जौहरी लाल जैन न केवल एक समर्पित कांग्रेस नेता थे, बल्कि उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक उत्थान में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके जीवन के आदर्श, सरलता और सेवाभाव से प्रेरित होकर कार्यकर्ताओं ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

सभा के अंत में मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button