मांडावास ग्राम पंचायत में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बटोरी तालियां

पाली : ग्राम पंचायत मांडावास में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम स्तरीय मुख्य समारोह कस्बे के सीनियर स्कूल में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि ग्राम प्रशासक सुकी वैष्णव और उपप्रशासक पेपी मेघवाल ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। समाजसेवी सालगदास वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है और हमें सदैव देशभक्ति की भावना को हृदय में संजोकर रखना चाहिए।

कार्यक्रम में सरकारी व निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद विद्यालयों में सहयोग देने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत, पीएचसी, गुरुकुल विधा मंदिर और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर अधिकार मित्र पोकर सिंघल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर आमजन को जागरूक किया।

कार्यक्रम का संचालन पीईईओ जीवनराम विश्नोई ने किया। समारोह में समाजसेवी सालगदास वैष्णव, प्रभुराम बंजारा, विकास ढाका, बुधाराम राव, प्रकाश भारती, भीमदास वैष्णव, केलव भूरिया, जितेंद्र पटेल, पप्पू ढाका, कानदास, वागाराम खागड़ा, जोगाराम भूरिया, भुदरराम पटेल, अर्जुनराम पटेल तथा पुलिस थाना जेतपुर से महिपाल डारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




