
पाली : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोहट उपखंड के भींडर गांव में कांग्रेस पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर पाली विधायक भीमराज भाटी, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, रोहट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मास्टर पीराराम पटेल, RGPRS जिलाध्यक्ष मदन सिंह जगरवाल, जिला कांग्रेस महासचिव महबूब भाई टी, गोपाराम पटेल (बजाज मोटर्स रोहट), दिनेश कुमार पाली सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का कानाराम महाराज व राजाराम आश्रम शिकारपुरा के पावन सान्निध्य में साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर रोहट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस महासचिव मंगलाराम पटेल भींडर के परिवार द्वारा उनके भाई मानाराम भोमाराम के आवास पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए भोज का आयोजन भी किया गया।
सम्मान समारोह में किसान नेता रतनाराम भींडर, पूर्व वार्ड पंच अमराराम पटेल, मगनाराम, अम्बाराम पटेल, नाथूराम ओड, राणा तुलसाराम चौधरी, नारायणसिंह राजपुरोहित, भगाराम, मंगलाराम भूंगर, नेमाराम देवासी, मानाराम, भगाराम, धन्नाराम, ओमप्रकाश धूणिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



