google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली कलेक्टर ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, हरियालो राजस्थान व मानसून कार्यों पर फोकस

पाली : जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने विशेष रूप से हरियालो राजस्थान अभियान, मानसून संबंधी कार्यों और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की स्थिति जानी और हरियालो राजस्थान के तहत विभागवार पौधरोपण लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए तय समय पर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, शिक्षा विभाग के कार्य, बांगड़ चिकित्सालय की चिकित्सा व्यवस्था, बिजली-पानी की आपूर्ति, डीएमएफटी से लंबित कार्य और बारिश से क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत पर भी चर्चा की।

बैठक में हॉर्टिकल्चर व कृषि विभाग के कार्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सहकारिता, कृषि मंडी, भूखंड आवंटन, माइनिंग, रोजगार मेलों की रूपरेखा, नगर निगम व यूआईटी से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। वहीं पशुपालन विभाग को वैक्सीनेशन और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर मंत्री ने महिला अधिकारिता एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और सभी अधिकारियों को बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button