google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षा

प्रतिभा का सम्मान : सुमेरपुर विधानसभा के होनहार विद्यार्थियों का जयपुर एक्सपोजर विजिट

पाली : सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के 90 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने सोमवार को जयपुर में एक्सपोजर विजिट किया। यह आयोजन सुमेरपुर के विधायक एवं पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत की पहल पर हुआ।

इस दौरान विद्यार्थियों ने राजस्थान विधानसभा का भ्रमण कर कार्यप्रणाली, बैठक व्यवस्था, सत्र व वित्तीय मामलों की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद स्टूडेंट्स ने जयपुर डेयरी प्लांट का निरीक्षण कर दूध से तैयार होने वाले विभिन्न उत्पादों की प्रक्रिया को नजदीक से देखा।

विद्यार्थियों ने जयपुर के बिड़ला मंदिर, हवा महल, मोती डूंगरी मंदिर सहित कई ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण किया। वहीं, राजभवन स्थित संविधान उद्यान में उन्होंने संविधान की जानकारी हासिल की।

आरसीडीएफ के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित ‘प्रतिभा का सम्मान, सुमेरपुर विधानसभा का अभिमान’ कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मंत्री जोराराम कुमावत व आरसीडीएफ सीएमडी श्रुति भारद्धाज ने सभी 90 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

इसी दौरान आयोजित सरस क्विज में चयनित 10 विद्यार्थियों को डिजिटल वॉच देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने सिद्धि विनायक के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया। मंच संचालन विनोद गेरा और पर्बत सिंह राठौड़ ने किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button