google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : विशेष शिविर की शानदार शुरुआत, पहले दिन ही सैकड़ों लोगों ने लिया योजनाओं का लाभ

पाली : आमजन को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से श्री सुल्तान उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुलिस लाइन पाली में 22 अगस्त से शुरू हुआ तीन दिवसीय विशेष शिविर पहले दिन ही सफल रहा।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 55 आवेदन और प्रधानमंत्री आवास योजना में 8 आवेदन दर्ज हुए। वहीं, वय वंदन योजना में 46 वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिला और ई-श्रमिक कार्ड हेतु 35 कार्ड मौके पर ही बनाकर वितरित किए गए।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 65 लोगों ने ओपीडी जांच व परामर्श सेवाएं प्राप्त कीं। कार्यक्रम समन्वयक त्रिलोक चौधरी ने बताया कि शिविर के आगामी दो दिनों में और अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button