google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

पाली : युवा नेतृत्व को मिली बड़ी जिम्मेदारी, खुशहालसिंह राजपुरोहित बने राजीव गांधी पंचायतीराज के जिला वरिष्ठ महामंत्री

पाली : राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन ने पाली जिले में युवा नेतृत्व को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सी.बी. यादव के निर्देश पर तथा संभाग प्रभारी बलदेवराम बेनीवाल की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल ने खुशहालसिंह राजपुरोहित को पाली जिले का वरिष्ठ महामंत्री नियुक्त किया है।

खुशहालसिंह राजपुरोहित का परिवार लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा है। उनके पिताजी ने सरपंच रहते हुए कांग्रेस का समर्थन किया, बड़े पिताजी जयसिंह राजपुरोहित ने बाली विधानसभा से दो बार कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ा, वहीं बड़ी माताजी गुलावकंवरजी भी कांग्रेस से बाली की प्रधान रह चुकी हैं।

खुशहालसिंह पिछले कई वर्षों से कांग्रेस संगठन में साधारण सिपाही की तरह कार्य करते रहे हैं। विधानसभा, लोकसभा और पंचायतीराज के चुनावों में उनकी अग्रणी भूमिका रही है। अब संगठन ने उन्हें बाली विधानसभा क्षेत्र में पंचायतीराज को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है।

वरिष्ठ महामंत्री बनने पर जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। एडवोकेट शरीफ खाँ वाली, अमितसिंह राजपुरोहित वाली, सेराज मेमन नाणा, खेतपालसिंह नाणा, खुशाल दमामी घाणेराव, शाहवाज खान घाणेराव, रूपाराम चौधरी लाटाड़ा, महावीर पूनमिया खुडाला, भुवनेश मेघवाल शिवतलाव, घनश्याम राव मुंडारा, शक्तिसिंह करणोत, रणजीतसिंह राजपुरोहित बारवा, धाराराम गरासिया कांकराडी, एडवोकेट जगमोहन मेघवाल सेसली, एडवोकेट महिपालसिंह सादड़ा, कीकाराम चौधरी आना, राकेश कच्छवाह आना सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

सभी ने प्रदेशाध्यक्ष सी.बी. यादव, पाली जिला प्रभारी कीर्ति कच्छवाह और जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल का आभार जताते हुए कहा कि खुशहालसिंह की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button