google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षा

पाली : ब्लॉक स्तरीय सत्रारंभ वाक्पीठ 2025-26 का भव्य समापन, शिक्षा में नई ऊर्जा और संकल्प का संचार

पाली : जिले के मंडिया ग्राम स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय सत्रारंभ वाक्पीठ 2025-26 का समापन मंगलवार को बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में हुआ। यह आयोजन शिक्षा सत्र की दिशा तय करने के साथ-साथ राजकीय और निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों के लिए अनुभव और विचार साझा करने का सशक्त मंच बना।

दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) राहुल राजपुरोहित, एसीबीओ देवा राम चौधरी, कार्यक्रम अधिकारी एडीपीसी कल्याण सिंह टेवाली, प्रधानाचार्य भांगेसर नथुराम गवारिया, प्रधानाचार्य दयालपुरा अनुराग चतुर्वेदी ने संस्था प्रधानों को अपने विचारों से मार्गदर्शन प्रदान किया। वक्ताओं ने इस आयोजन को शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का वाहक बताया। संस्था प्रधानों को नई शैक्षणिक रणनीतियों, अनुशासन और गुणवत्ता सुधार की दिशा में प्रेरित किया गया।

आयोजन की सफलता में प्रधानाध्यापक डेंण्डा अय्युब खान, ग्राम सरपंच, वार्ड पंच एवं स्थानीय भामाशाहों का सराहनीय सहयोग रहा। साथ ही आकाश सिंह, प्रिंस मेवाड़ा (आदर्श स्टेशनर्स), भगा राम गुर्जर, श्रीराम विश्नोई, अशोक पंचारिया (जनता बुक डिपो, पाली) सहित कई गणमान्य ग्रामवासियों का अमूल्य योगदान उल्लेखनीय रहा।
समापन अवसर पर यह संदेश दिया गया कि शिक्षा तभी सार्थक हो सकती है जब राजकीय और निजी विद्यालय एक साथ मिलकर कार्य करें। यह वाक्पीठ संस्था प्रधानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की राह प्रशस्त करने का संकल्प दोहराया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button