google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारी शुरू, 4-5 सितम्बर को होगा भव्य आयोजन

पाली : हजरत मोहम्मद साहब के 1500वें जन्मोत्सव पर मनाया जाने वाला पर्व जश्ने ईद मिलादुन्नबी आगामी 4 सितम्बर रात्रि और 5 सितम्बर को पाली शहर में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शहरभर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।

तैयारियों के तहत अंजुमन सीरतुन्नबी के सदर हाजी रफीक गौरी के नेतृत्व में कमेटी सदस्यों ने नाड़ी मोहल्ला छोटी मस्जिद में जश्ने आमद-ए-रसूल का झंडे की रस्म अदा की।

इस अवसर पर पेश इमाम मौलाना अंसार आलम, अंजुमन सीरतुन्नबी के सदर मोहम्मद रफीक गौरी, मुस्लिम समाज के सदर हकीम भाई, हाजी महबूब टी, सेकेट्री सईद अंसारी, रमजान सर, पूर्व पार्षद आमीन अली रंगरेज, जियाउल हक, शकील अहमद नागौरी, इसराइल खत्री सहित अंजुमन सीरतुन्नबी के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

कमेटी सदस्यों ने बताया कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। मस्जिदों और गलियों को रोशनी व झंडों से सजाया जाएगा, साथ ही जुलूस व मिलाद शरीफ के आयोजन से पूरे शहर का माहौल आध्यात्मिक रंग में रंग जाएगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button