google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

स्वतंत्रता सेनानी डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डीकर की 50वीं पुण्यतिथि पर पाली में श्रद्धांजलि, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा तय

पाली : महान स्वतंत्रता सेनानी एवं कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डीकर की 50वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को पाली जिला कांग्रेस सेवादल की ओर से राजीव गांधी स्मृति भवन कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. हार्डीकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला ने विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. हार्डीकर का जन्म 7 मई 1889 को रत्नागिरी जिले के हर्डी गांव में हुआ था। उनका स्वर्गवास 26 अगस्त 1975 को हुआ। 1923 में नागपुर ध्वज सत्याग्रह के दौरान गिरफ्तारी के बाद उन्होंने स्वयंसेवकों में शिष्टाचार और अनुशासन की आवश्यकता महसूस की, जिसके बाद उन्होंने 17 दिसंबर 1923 को हिंदुस्तानी सेवादल की स्थापना की। वे देश की आजादी के आंदोलन में सक्रिय रहे और उनका जीवन अनुकरणीय रहा।
सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने डॉ. हार्डीकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को उनके पदचिह्नों पर चलते हुए पार्टी और संगठन को मजबूती प्रदान करनी चाहिए।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस महासचिव आमीन अली रंगरेज़, जिला सचिव भेराराम गुर्जर, घनश्याम भाटी, श्याम बागोरिया, गुलाब सोढा, धनराज आर्य, इब्राहिम शाह, फिरोज खेतावास, जगदीश प्रजापत, मांगीलाल पंवार, अनवर खान सिपाही, नैनाराम, मोहनलाल पुनर, विनोद चांवरिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा के बाद पाली शहर ब्लॉक सेवादल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी 13 से 15 सितम्बर तक जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में होने वाले तीन दिवसीय जिला स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रूपरेखा बनाई गई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button